Category Archives:  Spiritual

राशिफल 21 अक्टूबर 2020: आज सावधान रहे मकर राशि के जातक, जानिए बाकी राशियों का हाल...

Oct 20 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | आप खुद को अकेला समझेंगे, जबकि ये केवल आपका भ्रम होगा | अच्छा होगा आप अपने काम में ध्यान दे | नौकरीपेशा जातको पर कार्यभार अधिक रहेगा | आज दाम्पत्य जीवन में साथी से कोई मदद मिलने वाली है | स्वास्थ्य अच्छा रहेगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | आमदनी में वृद्धि होने के आसार बन रहे है | बिज़नेस पार्टनर्स संग रिश्तो पर ध्यान दे, झगड़ा होने की सम्भावना है | परिवार में सुख शांति का माहौल रहेगा | प्रेम जीवन वालो के लिए आज का दिन चुनौतीभरा रहेगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आप कामकाज में पकड़ बनाने की कोशिश करेंगे | कुछ जातक शाम को दोस्तों से मुलाकात कर सकते है | आज के दिन आपका कोई अधूरा काम पूरा होने वाला है, जिससे राहत की सांस लेंगे | दाम्पत्य जीवन में आज शांति बनाये रखने की कोशिश करे |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन कमजोर रहने वाला है | व्यापारी जातको आज मनचाहा लाभ मिलने की सम्भावना है | आज परिवार से आप ऑफिस की कोई बात शेयर कर सकते है | प्रेम जीवन वाले जातक प्रिय को अपने प्रेम से अवगत करने की कोशिश करेंगें, लेकिन प्रिय का रुखा व्यवहार आपको दुखी कर सकता है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे | ऑफिस में आपकी ऊर्जा की लोग तारीफ करेंगे | किसी काम में विरोधी अड़चन पैदा कर सकते है, हालाँकि आप उनका काट निकाल लेंगे | कोई मित्र आपसे अपनी परेशानी शेयर कर सकता है | आप मिलकर समाधान ढूंढेंगे |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन शुभ है | परिवार के साथ समय बिताना चाहते है या उनके लिए खरीदना चाहते है, तो आज का दिन शुभ है | कामकाज को लेकर आपका दिन अच्छा बीतेगा | दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी किसी बात को लेकर गुस्सा दिखा सकता है, आपको शांति से काम लेने की जरूरत है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन उतार चढ़ाव से भरा रहेगा | कुछ कामो में सफलता मिलने से आप उन्हें आगे बढ़ाने का विचार करेंगे | खर्चो में आप कमी लाने की कोशिश करेंगे | निजी जीवन में कोई परेशानी खड़ी हो सकती है | आप इसमें किसी मित्र या ऑफिस के सहकर्मी की मदद ले सकते है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज मन में कुछ बाते चलेगी, जिनकी वजह से आप तनाव में पड़ सकते है | आप तनाव लेने से बचे अन्यथा आपकी सेहत प्रभावित हो सकती है | गृहस्थ जीवन वालो के लिए दिन बेहद शुभ है | किसी मामले में साथी का साथ खड़े रहना आपके दिल को सुकून देगा |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है | अपनी बुद्धि के दम पर कोई बड़ा लाभ प्राप्त कर सकते है | आज ऑफिस में कोई शख्स आपका ध्यान खींच सकता है | प्रेम जीवन वाले जातक आज प्रिय के साथ लम्बा वक़्त बिताएंगे | शाम को सिर दर्द की समस्या हो सकती है |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन कुछ मामलो में कमजोर प्रतीत हो रहा है | आज आप किसी बात का अभिमान ना करे, ऐसा व्यवहार रिश्ते बिगाड़ सकता है | आज बॉस से थोड़ी बहस हो सकती है, अच्छा होगा अपने पर काबू रखे | जीवनसाथी से मन की बात शेयर करेंगे |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | हालाँकि किसी काम को लेकर की गयी भागदौड़ के चलते थकान महसूस हो सकती है | व्यापारियों को आज नयी डील मिलने वाली है | प्रेम जीवन वाले आज प्रिय के ख्यालो में रहेंगे | किसी काम की योजना को फिर आरम्भ करने पर विचार कर सकते है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन बेहद शुभ है | आज के दिन आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमे सफलता मिलेगी | परिवार में चल रही तनावपूर्ण स्थिति को आप बदलने में सफल होंगे | खानपान को लेकर सतर्क रहे | इस राशि के अविवाहित जातको के विवाह की बात चल सकती है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर